पंजाब में बड़ी वारदात! अनाज मंडी में लड़के का बेरहमी से क+त्ल

Edited By Vatika,Updated: 16 Oct, 2026 02:44 PM

murder hoshiarpur news

पंजाब के टांडा की अनाज मंडी में प्रवासी मजदूरों के बीच हुई आपसी लड़ाई में एक युवक की मौत हो गई।

टांडा उड़मुड़ (विरेंद्र पंडित, परमजीत मोमी): पंजाब के टांडा की अनाज मंडी में प्रवासी मजदूरों के बीच हुई आपसी लड़ाई में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अनिल कुमार पुत्र राजिंदर महतो, निवासी पूर्णिया, बिहार, हाल निवासी टांडा के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, अनाज मंडी में मजदूरों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान एक मजदूर ने दूसरे के सिर पर बीयर की बोतल मार दी, जिससे अनिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अनिल को पहले टांडा के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद उसे जालंधर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद टांडा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अमरजीत कौर ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!