Edited By Subhash Kapoor,Updated: 22 Oct, 2026 08:13 PM

होशियारपुर हाईवे पर गांव छाउनी कलां के पास सड़क किनारे करीब 20 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ है।
होशियारपुर : होशियारपुर हाईवे पर गांव छाउनी कलां के पास सड़क किनारे करीब 20 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ है। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। युवती की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर थाना सदर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
मृतका की पहचान बजवाड़ा निवासी नूर के रूप में हुई है। युवती के गले पर कट के निशान पाए जाने के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा रहा है।