होशियारपुर-जालंधर रोड पर मातम, 11 साल के बेटे के साथ मां की मौ+त

Edited By Vatika,Updated: 02 Nov, 2026 04:28 PM

accidnet news hoshiarpur

होशियारपुर-जालंधर रोड पर सोमवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है।

होशियारपुर(वरिंदर पंडित): होशियारपुर-जालंधर रोड पर सोमवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां ITI के सामने तेज रफ्तार टिप्पर ने स्कूटर सवार मां और बेटे को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान गांव निआड़ा निवासी गगनदीप कौर और उसके 11 वर्षीय बेटे अरमान के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, महिला अपने बच्चे को स्कूल से लेने के लिए गई थी, तभी ITI के पास यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और टिप्पर तथा उसके चालक को काबू कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!