पंजाब में बन रहा नया फोरलेन! वाहन चालकों के लिए सफर होगा और भी आसान

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 01 Nov, 2026 10:56 PM

a new four lane road is being built in punjab

होशियारपुर से फगवाड़ा जाने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। दोनों शहरों के बीच सफर को आसान और तेज बनाने के लिए नए फोरलेन रोड का निर्माण कार्य जारी है। बजवाड़ा के पास बन रहा यह फोरलेन होशियारपुर को सीधे फगवाड़ा से जोड़ेगा।

होशियारपुर: होशियारपुर से फगवाड़ा जाने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। दोनों शहरों के बीच सफर को आसान और तेज बनाने के लिए नए फोरलेन रोड का निर्माण कार्य जारी है। बजवाड़ा के पास बन रहा यह फोरलेन होशियारपुर को सीधे फगवाड़ा से जोड़ेगा। खास बात यह है कि इस सड़क का निर्माण पूरा होने के बाद होशियारपुर से फगवाड़ा का सफर महज 20 से 25 मिनट में पूरा किया जा सकेगा।

इस नए फोरलेन का जुड़ाव फगवाड़ा में जमालपुर के पास अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाईवे से होगा। इससे यात्रियों को शहरों के बीच आवाजाही में काफी सुविधा मिलेगी। वहीं, ट्रैफिक के दबाव से भी राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं इस सड़क से ऊना रोड की दूरी महज 1 से डेढ़ किलोमीटर रह जाएगी। फोरलेन का निर्माण पूरा होने के बाद होशियारपुर और फगवाड़ा के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इससे न केवल लोगों का समय बचेगा, बल्कि रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को भी बड़ी राहत मिलेगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!