Edited By Kalash,Updated: 09 May, 2026 12:23 PM

पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास पर शनिवार सुबह ईडी की टीम ने रेड की है।
पंजाब डेस्क : पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास पर शनिवार सुबह ईडी की टीम ने रेड की है। इसे लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने एक्स पर पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि सब फड़े जाणगे सब फड़े जाणगे “ED की कार्रवाई से अब सिर्फ बिल्डर नहीं सत्ता के दरबार तक धागे जुड़ते नजर आ रहे हैं। अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के खास कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर सुबह सुबह ही ED ने छापेमारी शुरू कर दी है। आज सुबह ही ED की टीमें CRPF की सुरक्षा के साथ संजीव अरोड़ा के सेक्टर 2 स्थित चंडीगढ़ वाली कोठी पर पहुंच चुकी है जिन्होंने कई दस्तावेज कब्जे में लिए बताए जा रहे हैं।
इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि पंजाब में चल रही ED की कार्रवाई के दौरान अब मुख्यमंत्री के करीबियों के नाम भी चर्चा में उभर कर सामने आ रहे हैं। जिन लोगों को मुख्यमंत्री खुद बैंगलोर से प्राईवेट चार्टेड जहाज के जरिए लेकर आए थे उनमें बीर दविंदर, प्रितपाल सिंह और नितिन के नाम चर्चा का केंद्र बने हुए हैं जो ED के घेरे में हैं। मजीठिया ने सवाल उठाए कि एक तरफ “कट्टड़ ईमानदारी” के बड़े-बड़े दावे दूसरी तरफ प्राइवेट चार्टर्स, बिल्डर नेक्सस, CLU की चर्चाएं और ED की छापेमारी! पंजाब पूछ रहा है क्या यह सिर्फ एक इत्तेफाक है या सत्ता, बिल्डर लॉबी और प्रभावशाली लोगों के बीच कोई गहरा खेल चल रहा था? बिक्रम मजीठिया ने कहा कि “आम आदमी” के नाम पर बनी सरकार में आखिर ये VVIP नेटवर्क किसके आशीर्वाद से चल रहे थे? अब पंजाब सच जानना चाहता है कौन किसे बचा रहा था और किसकी छत्रछाया में यह पूरा जाल फैला?
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here