मनी लॉन्ड्रिंग केस: संजीव अरोड़ा को मिलेगी जमानत या बढ़ेगी मुश्किल? आज होगा बड़ा फैसला

Edited By Vatika,Updated: 12 Jun, 2026 11:50 AM

money laundering case

पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की जमानत याचिका पर आज अहम फैसला आ सकता है।

लुधियाना/चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की जमानत याचिका पर आज अहम फैसला आ सकता है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए गए संजीव अरोड़ा की जमानत याचिका पर गुरुग्राम की विशेष अदालत में सुनवाई होनी है।

ईडी ने संजीव अरोड़ा को मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के दौरान चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया था। पिछली सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। अब आज विशेष अदालत यह तय करेगी कि संजीव अरोड़ा को जमानत दी जाएगी या उनकी न्यायिक हिरासत जारी रहेगी। फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में हैं। इस मामले पर राजनीतिक और कानूनी हलकों की नजरें टिकी हुई हैं। अदालत के फैसले के बाद ही आगे की कानूनी प्रक्रिया स्पष्ट होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!