Edited By Sunita sarangal,Updated: 24 Jun, 2026 04:50 PM

इस संबंधी जानकारी देते थाना सिटी मोगा के प्रभारी इंस्पैक्टर वरुण कुमार ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक रूपनगर को दिए शिकायत पत्र में पीड़ित विधवा महिला ने कहा कि वह मोगा में एक वीजा कंसल्टैंट मोगा में काम करती है।
मोगा(आजाद): मोगा के वीजा कंसल्टैंट दफ्तर में काम करती रूपनगर निवासी एक विधवा महिला ने मोगा के एक व्यक्ति पर उसको अपने प्रेम जाल में फंसाकर विवाह करवाने का झांसा देने उपरांत उसके साथ कथित तौर पर कई बार दुष्कर्म करने के अलावा लाखों रुपए हड़पने का आरोप लगाया है। इस संबंध में रूपनगर पुलिस द्वारा की गई जांच के बाद मोगा पुलिस ने पीड़ित विधवा महिला की शिकायत पर मुकंद सिंह निवासी मोगा के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत थाना सिटी मोगा में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच सहायक थानेदार चरनजीत कौर द्वारा की जा रही है।
इस संबंधी जानकारी देते थाना सिटी मोगा के प्रभारी इंस्पैक्टर वरुण कुमार ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक रूपनगर को दिए शिकायत पत्र में पीड़ित विधवा महिला ने कहा कि वह मोगा में एक वीजा कंसल्टैंट मोगा में काम करती है। उसका विवाह 2005 में हरप्रीत सिंह निवासी फिरोजपुर के साथ हुआ था और उसका एक बेटा भी है। जनवरी 2014 में उसके पति की हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई। वह 2015 में एम.ए. की पढ़ाई के लिए रोपड़ आ गई और वहीं अलग-अलग कंपनियों में नौकरी करती रही। वह अपने बच्चे के बढ़िया भविष्य के लिए विदेश जाना चाहती थी।
इस संबंध में उसकी एक सहेली द्वारा मुकंद सिंह के साथ मुलाकात हुई। वह उसके झांसे में आ गई और मोगा में वीजा कंसल्टैंट दफ्तर खोल लिया। इसी दौरान मुकंद सिंह ने उसको अपने झांसे में ले लिया तथा कहा कि वह उसके साथ विवाह करवाना चाहता है। उसने समय-समय पर उससे मोटरसाइकिल, कार तथा अन्य सामान के लिए लाखों रुपए ले लिए और उसके साथ इच्छा के बगैर शारीरिक संबंध भी बना लिए।
उसने कहा कि वह अपना घर बनाकर ही विवाह करेगा। इसके बाद उसने 2022 में मोगा में कोठी किराए पर ले ली और उसने अपने खाते से 6 लाख रुपए मालिक के खाते में डाल दिए लेकिन इसके बाद भी वह उसे लारे लगाने लग पड़ा। जब वह 2022 में गर्भवती हो गई, तो मुकंद सिंह ने उस पर दबाव बनाया और उस द्वारा धमकाने उपरांत गर्भपात करवा दिया। उसने 2023 में मुकंद सिंह को 18 लाख रुपए खर्च करके मोगा में कोठी भी लेकर दी, पर उसने विवाह नहीं करवाया। उसे बाद में पता चला कि उसके किसी और लड़की के साथ भी संबंध हैं।
उसने पीड़िता का पासपोर्ट तथा अन्य दस्तावेज भी कब्जे में ले लिए। उसने जिला पुलिस अधीक्षक को कहा कि मुकंद सिंह उसका तथा उसके नाबालिग बेटे का नुकसान कर सकता है क्योंकि वह कहता है कि उसके बड़े पुलिस ऑफिसरों तथा गैंगस्टरों के साथ संबंध हैं। उसने कहा कि मुकंद सिंह बहुत शातिर किस्म का व्यक्ति है। उसने अब तक उससे अलग-अलग समय में 63 लाख 61 हजार 797 रुपए हड़पे हैं। जिला पुलिस अधीक्षक के आदेशों पर इसकी जांच एस.पी. सब-डिवीजन रूपनगर द्वारा की गई।
जांच के बाद शिकायतकर्त्ता विधवा महिला के आरोप सही पाए जाने पर जिला पुलिस अधीक्षक रूपनगर मोगा द्वारा इसकी अग्रिम कार्रवाई के लिए जिला पुलिस अधीक्षक मोगा को भेजा क्योंकि उन्होंने कहा कि यह सारा मामला जिला मोगा से संबंधित है। जिला पुलिस अधीक्षक मोगा ने इसको गंभीरता से लेते हुए कानूनी राय हासिल करने के बाद थाना सिटी मोगा में मामला दर्ज करने का आदेश दिया। थाना सिटी मोगा के प्रभारी इंस्पैक्टर वरुण कुमार ने बताया कि कथित आरोपी की गिरफ्तारी बाकी है। इसकी अग्रिम जांच सहायक थानेदार चरनजीत कौर द्वारा की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here