Ludhiana में कारोबारी पर जानलेवा हमला, तेजधार हथियारों से हमला कर किया लहुलुहान

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 17 May, 2026 11:33 PM

ludhiana life threatening attack on property dealer

लुधियाना के राहों रोड इलाके में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल व्यक्ति की पहचान करनैल सिंह निवासी बलदेव नगर, राहों रोड  के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया,...

लुधियाना (गणेश/सचिन) : लुधियाना के राहों रोड इलाके में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल व्यक्ति की पहचान करनैल सिंह निवासी बलदेव नगर, राहों रोड  के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया, जबकि घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी देते हुए करनैल सिंह ने बताया कि वह सयात गांव से कनीजे गांव होते हुए काकोवाल की तरफ आ रहा था। जैसे ही वह रास्ते में पहुंचा तो पहले से घात लगाए बैठे 4 से 5 युवकों ने उसे घेर लिया। पीड़ित के अनुसार आरोपियों के हाथों में दात और अन्य तेजधार हथियार थे। आरोपियों ने आते ही उसके ऊपर हमला कर दिया और उसकी टांगों व हाथों पर लगातार वार किए। अचानक हुए हमले के कारण वह खुद को संभाल नहीं पाया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

करनैल सिंह ने बताया कि हमला करने वाले लोग उससे आपसी झगड़े और करीब 30 साल पुरानी रंजिश रखते हैं। पीड़ित का आरोप है कि उसी पुरानी दुश्मनी को लेकर उस पर हमला किया गया है। पीड़ित ने बताया कि वह प्रॉपर्टी का काम करता है और इसी काम के सिलसिले में अलग-अलग इलाकों में आना-जाना रहता है। उसके परिवार में दो बेटियां और एक बेटा हैं और तीनों की शादी हो चुकी है। कर्नैल सिंह ने कहा कि वह अपने काम से लौट रहा था, लेकिन रास्ते में आरोपियों ने उसे घेर लिया और जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया।

घायल व्यक्ति ने आरोप लगाया कि हमलावरों में काकोवाल का बंटी काना, गन्ने पिंड का बिट्टू और एक युवक कालू शामिल था। पीड़ित के मुताबिक हमला करने के दौरान आरोपियों में से एक युवक ने यह तक कह दिया कि “इसको गोली मार दो।” इसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों ने घायल को संभाला।

करनैल सिंह ने बताया कि करीब 30 साल पहले भी उसके खिलाफ धारा 29 के तहत मामला दर्ज करवाया गया था और तभी से दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ है। उसने कहा कि अब फिर से उसी पुरानी दुश्मनी के चलते उस पर हमला करवाया गया है। घटना के बाद घायल को तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित ने अपनी एमएलआर रिपोर्ट भी कटवा ली है ताकि पुलिस कार्रवाई में कोई दिक्कत न आए।

वहीं करनैल सिंह ने थाना मेहरबान में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर जब थाना प्रभारी जगदीप सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस को शिकायत प्राप्त हो चुकी है। शिकायत और एमएलआर रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!