लुधियाना में देर रात Delivery Boy से लूट, तेजधार हथियारों से हमला

Edited By Vatika,Updated: 09 May, 2026 12:59 PM

ludhiana robbery

परिवार का पालन-पोषण करने के लिए डिलीवरी बॉय का काम कर रहे गगन पाल पर देर रात कुछ बदमाशों

लुधियाना (गणेश/सचिन): परिवार का पालन-पोषण करने के लिए डिलीवरी बॉय का काम कर रहे गगन पाल पर देर रात कुछ बदमाशों ने हमला कर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। हमलावर उसका नया मोबाइल फोन और करीब 5 हजार रुपए की नकदी छीनकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार गगन पाल पिछले कई वर्षों से डिलीवरी बॉय का काम कर अपने परिवार का गुजारा चला रहा है। उसने हाल ही में काम के लिए नया मोबाइल फोन खरीदा था, जिसकी पहली किस्त कुछ दिन पहले ही भरी थी। घटना शुक्रवार देर रात करीब 11:15 बजे की बताई जा रही है। गगन शिवपुरी से जालंधर बाईपास की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक्टिवा/मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने उसे रोक लिया और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। आरोपियों ने उसके सिर और मुंह पर वार किए, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद आरोपी उसका मोबाइल फोन और करीब 5 हजार रुपए नकद छीनकर मौके से फरार हो गए।

पीड़ित गगन पाल ने बताया कि वारदात के दौरान उसने आरोपियों की मोटरसाइकिल का नंबर नोट कर लिया था। जानकारी के अनुसार उक्त वाहन फील्ड गंज इलाके की एक महिला के नाम पर रजिस्टर्ड बताया जा रहा है। गगन पाल ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उसने भावुक होकर कहा कि वह अपनी दो बेटियों के पालन-पोषण के लिए देर रात तक मेहनत करता है और मजबूरी में रात को भी काम करना पड़ता है। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी शहर में रात के समय पुलिस गश्त और पेट्रोलिंग व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस की गश्त मजबूत हो तो इस तरह की वारदातों पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!