लुधियाना में बेखौफ लुटेरे, अस्पताल के बाहर सरेआम मां-बेटे से लूट

Edited By Kalash,Updated: 28 Apr, 2026 10:49 AM

ludhiana mother son robbed outside hospital

महानगर में लुटेरों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि अब वे अस्पतालों जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी वारदातों को अंजाम देने से गुरेज नहीं कर रहे हैं।

लुधियाना (राज): महानगर में लुटेरों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि अब वे अस्पतालों जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी वारदातों को अंजाम देने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला शहर के मशहूर दीप अस्पताल के बाहर से सामने आया है, जहां बेखौफ लुटेरे एक महिला के गले से करीब ढाई तोले वजनी सोने की चेन छीनकर रफूचक्कर हो गए। थाना मॉडल टाउन की पुलिस ने पीड़ित के बयानों पर अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों के खिलाफ मामला दर्ज कर इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक तरंग बिंद्रा ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि बीती 19 अप्रैल को वह अपनी माता प्रमोद बिंद्रा को दीप अस्पताल में दवाई दिलाने आया था। जब वे अस्पताल में चेकअप करवाकर वापस जाने के लिए मुख्य गेट के पास पहुंचे, तो अचानक पीछे से एक अज्ञात मोना व्यक्ति आया। इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते, उक्त झपट्टा मार लुटेरे ने उसकी माता के गले पर हाथ मारा और ढाई तोले की सोने की चेन छीन ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी चंद कदमों की दूरी पर खड़े अपने साथी के मोटरसाइकिल पर सवार होकर पलक झपकते ही वहां से फरार हो गया। 

पीड़ित द्वारा शोर मचाने के बावजूद लुटेरे भीड़ का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में स्नैचिंग की वारदातों को रोकने के लिए लगातार गश्त बढ़ाई जा रही है, लेकिन इस तरह सरेआम हुई लूट ने सुरक्षा प्रबंधों पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपियों के हुलिए और मोटरसाइकिल के नंबर की पहचान करने की कोशिश की जा रही है और जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!