Edited By Kalash,Updated: 27 Apr, 2026 05:57 PM

पंजाब की युवती का कनाडा में शव मिलने की खबर सामने आई है।
पंजाब डेस्क : पंजाब की युवती का कनाडा में शव मिलने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार ब्रैम्पटन में घर की सीढ़ियों के पास युवती का शव मिला। मृतका की पहचान प्रतिभा (29) के रूप में हुई है जो कि पंजाब के अहमदगढ़ से संबंधित है।
बताया जा रहा है कि करीब 3 साल पहले वह कनाडा गई थी। वहीं फिलहाल पता नहीं चला है कि उसकी मौत कैसे हुई है और शरीर पर भी कोई चोट के निशान नहीं है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का असल कारण सामने आएगा। मृतका के परिवार द्वारा गुहार लगाई जा रही है कि उनकी बेटी के शव को जल्द से जल्द पंजाब लाया जाए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here