पार्क में सिरकटी ला/श मिलने से हड़कंप, बाजू पर ‘विशाल’ लिखा टैटू, CCTV खंगाल रही पुलिस

Edited By Urmila,Updated: 09 Oct, 2026 12:31 PM

horrific incident in mohali

मोहाली के जीरकपुर के पीरमुछल्ला स्थित नेचर पार्क में बुधवार सुबह करीब 20-22 वर्षीय युवक की सिरकटी ला/श मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

जीरकपुर (कुमार): मोहाली के जीरकपुर के पीरमुछल्ला स्थित नेचर पार्क में बुधवार सुबह करीब 20-22 वर्षीय युवक की सिरकटी लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह पार्क में सैर करने पहुंचे लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर डेराबस्सी सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। युवक की बाजू पर ‘विशाल’ नाम का टैटू बना हुआ है, जिसके आधार पर पुलिस उसकी पहचान के प्रयास कर रही है।

पुलिस ने आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की शिकायतों और हाल में लापता हुए युवकों का रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरैंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से नमूने जुटाए हैं। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक की हत्या पार्क में ही हुई या शव कहीं और से लाकर यहां फैंका गया।

पुलिस ने पीरमुछल्ला और आसपास के इलाकों में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। डंपिंग ग्राउंड की ओर से पार्क तक पहुंचने वाले रास्तों की भी जांच की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि सी.सी.टी.वी. फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों से मामले में महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं।

और ये भी पढ़े

    अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

    Related Story

      img title
      img title

      Be on the top of everything happening around the world.

      Try Premium Service.

      Subscribe Now!