BJP में कदम रखते ही राघव चड्ढा का बड़ा खुलासा, AAP की अंदरूनी सियासत की बेनकाब

Edited By Urmila,Updated: 27 Apr, 2026 11:19 AM

raghav chadha makes a major revelation immediately upon stepping into the bjp

आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पहली बार खुलकर अपनी बात रखी है।

पंजाब डेस्क : आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पहली बार खुलकर अपनी बात रखी है। BJP जॉइन करने के बाद जारी एक वीडियो में राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राघव ने कहा कि AAP अब वह पार्टी नहीं रही, जिसके उद्देश्य के साथ इसकी स्थापना हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के अंदर काम करने का माहौल पूरी तरह टॉक्सिक हो चुका है। न तो खुलकर काम करने की आज़ादी है और न ही संसद में अपनी बात रखने की।

राघव चड्ढा ने कहा कि आज AAP कुछ करप्ट और कॉम्प्रोमाइज कर चुके लोगों के कब्जे में फंस चुकी है, जो देशहित की बजाय निजी फायदे के लिए फैसले ले रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि वे गलत हो सकते हैं, लेकिन जब एक साथ 7 सांसद पार्टी छोड़ते हैं, तो सवाल पार्टी की कार्यशैली पर उठता है। उन्होंने बताया कि राजनीति में आने से पहले वे एक प्रैक्टिसिंग चार्टर्ड अकाउंटेंट थे और उनका करियर सुरक्षित था। इसके बावजूद उन्होंने AAP को अपने जीवन के 15 साल दिए और पार्टी को खड़ा करने में मेहनत की। लेकिन समय के साथ पार्टी अपने मूल सिद्धांतों से भटक गई।

राघव ने कहा कि उनके सामने तीन रास्ते थे— राजनीति छोड़ देना, पार्टी में रहकर बदलाव की कोशिश करना या फिर सकारात्मक राजनीति के लिए किसी और मंच को चुनना। उन्होंने तीसरा विकल्प चुना और भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ने का फैसला किया। राघव चड्ढा ने भरोसा दिलाया कि वे जनता के मुद्दे उठाना बंद नहीं करेंगे, बल्कि पहले से ज्यादा ऊर्जा और जोश के साथ समस्याओं के समाधान के लिए काम करेंगे। इस बयान के बाद पंजाब और दिल्ली की राजनीति में हलचल और तेज हो गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!