पंजाब में सियासी घमासान के बीच बड़ी हलचल, हरभजन सिंह की  हटाई गई सुरक्षा

Edited By Urmila,Updated: 26 Apr, 2026 12:13 PM

harbhajan singh s z security withdrawn

आम आदमी पार्टी  में 7 सांसदों के पार्टी छोड़ने को लेकर जारी सियासी उथल-पुथल थमने का नाम नहीं ले रही है।

पंजाब डेस्क : आम आदमी पार्टी  में 7 सांसदों के पार्टी छोड़ने को लेकर जारी सियासी उथल-पुथल थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी कड़ी में पंजाब की AAP सरकार ने पार्टी छोड़ चुके राज्यसभा सांसद और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह की  सिक्योरिटी वापस ले ली है। जालंधर स्थित उनके आवास पर तैनात पंजाब पुलिस के जवानों को तत्काल प्रभाव से हटा लिया गया।

हालांकि हरभजन सिंह ने अभी तक न तो आप छोड़ने और न ही भाजपा में शामिल होने को लेकर कोई आधिकारिक बयान दिया है। इसके बावजूद पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने दावा किया था कि भज्जी भी उनके साथ हैं। इससे पहले आप सरकार राघव चड्ढा की भी सुरक्षा वापस ले चुकी है, जिसके बाद उन्हें केंद्र सरकार की ओर से समान स्तर की सुरक्षा मुहैया कराई गई थी। 

इधर, आप छोड़ने वाले राज्यसभा सांसद  विक्रमजीत साहनी ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उनसे इस्तीफा मांगा था। साहनी ने कहा कि उनका मन भी इस्तीफा देने का था, लेकिन सलाहकारों ने उन्हें रोक दिया। उन्होंने पंजाब की स्थिति को आई.सी.यू. बताते हुए कहा कि राज्य को बचाने के लिए मजबूत केंद्रीय सहयोग की जरूरत है।

वहीं, आप में बने रहने वाले राज्यसभा सांसद संत सीचेवाल ने खुलासा किया कि राघव चड्ढा ने 16, 17 और 18 अप्रैल को उन्हें चाय पर बुलाकर एक आज़ाद ग्रुप बनाने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन उन्होंने किसी भी तरह के अलग गुट से दूरी बनाए रखने की बात कही।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!