पंजाब में भीषण गर्मी से लोगों को मिल सकती है राहत, पढ़ें मौसम को लेकर ताजा अपडेट
Edited By Kalash,Updated: 26 Apr, 2026 06:07 PM

पंजाब में भीषण गर्मी ने सभी को हाल-बेहाल कर दिया है।
पंजाब डेस्क: पंजाब में भीषण गर्मी ने सभी को हाल-बेहाल कर दिया है। इसी बीच मौसम विभाग द्वारा ताजा जानकारी सांझा की गई है। मौसम विभाग द्वारा 30 अप्रैल तक कई जिलों में लू, गर्म रातें और कुछ इलाकों में बिजली चमकने के साथ आंधी-तूफान की भी संभावना जताई गई है।
विभाग का कहना है कि 27 अप्रैल तक कई जगहों पर तापमान में बढ़ोतरी होगी और गर्मी का असर ज्यादा रहेगा। वहीं 28 अप्रैल को मौसम में बदलाव देखनो को मिल सकता है। इस दौरान पूरे पंजाब में तेज आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते लोगों को लू से राहत मिलेगी। वहीं 29 और 30 अप्रैल को बिजली चमकने के साथ साथ तेज हवाएं चल सकती है और कुछ इलाकों में हल्की बारिश के भी आसार हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here