मोहाली में कूड़े के ढेर में लगी भीषण आग, घरों में घुसा धुआं... सांस लेना हुआ मुश्किल

Edited By Kamini,Updated: 01 Oct, 2026 12:48 PM

massive fire breaks out in a garbage dump in mohali

मोहाली के फेज-5 इंडस्ट्रियल एरिया में PTL चौक के पास RMC प्वाइंट के बाहर गुरुवार सुबह कूड़े के ढेर में आग लग गई।

मोहाली (जसबीर जस्सी): मोहाली के फेज-5 इंडस्ट्रियल एरिया में PTL चौक के पास RMC प्वाइंट के बाहर गुरुवार सुबह कूड़े के ढेर में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उसका धुआं आस-पास के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को सांस लेने में काफी दिक्कत हुई और अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। 

PunjabKesari

स्थानीय लोगों के मुताबिक, नगर निगम इस जगह पर सूखी झाड़ियां, पेड़ के पत्ते और कूड़ा फेंकता है। लंबे समय से जमा हो रहे इस कूड़े और सूखी वनस्पति के कारण छोटी सी चिंगारी ने भयानक रूप ले लिया। लोगों का आरोप है कि निगम की इस लापरवाही के कारण आज इलाके के लोगों की जान और माल खतरे में पड़ गया।

पहले भी लग चुकी है आग

गौरतलब है कि इस जगह पर पहले भी आग लगने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। इलाके के लोगों ने इस समस्या का पक्का हल निकालने और कचरा हटवाने के लिए पहले भी काफी समय तक विरोध प्रदर्शन किया था। नगर निगम चुनाव के दौरान भी यह मुद्दा काफी गरमाया था और चुनाव में यह एक बड़ा मुद्दा बन गया था। बार-बार आग लगने और विरोध प्रदर्शन के बावजूद प्रशासन कोई पक्का हल नहीं निकाल पाया है, और लोगों में नगर निगम के खिलाफ भारी गुस्सा है। इलाके के लोगों ने मांग की है कि यहां से कचरा और सूखी झाड़ियों को तुरंत हटाया जाए ताकि भविष्य में ऐसे बड़े हादसों से बचा जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!