पंजाब की सियासत में बड़ा धमाका! बड़े लीडर को भाजपा में शामिल करवाएंगे अमित शाह

Edited By Urmila,Updated: 26 Apr, 2026 01:51 PM

punjab politics update

विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में जल्द ही एक और बड़ा धमाका होने वाला है। सूत्रों के मुताबिक, पंजाब के पूर्व मंत्री आदेश प्रताप सिंह कैरों जल्द ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

चंडीगढ़  : विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में जल्द ही एक और बड़ा धमाका होने वाला है। सूत्रों के मुताबिक, पंजाब के पूर्व मंत्री आदेश प्रताप सिंह कैरों जल्द ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह खुद उन्हें पार्टी में शामिल करवाएंगे। हालांकि, अभी तक न तो आदेश प्रताप सिंह कैरों ने इस बारे में कोई ऑफिशियल बयान दिया है और न ही भाजपा की तरफ से कोई बयान जारी किया गया है।

यहां आपको बता दें कि आदेश प्रताप सिंह कैरों शिरोमणि अकाली दल के प्रेसिडेंट सुखबीर सिंह बादल के जीजा हैं। वे पंजाब में मंत्री रहते हुए एक्साइज डिपार्टमेंट और फूड एंड सिविल सप्लाई जैसे अहम डिपार्टमेंट संभाल चुके हैं। 2024 में अकाली दल ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में आदेश प्रताप कैरों को पार्टी से निकाल दिया था। इसके बाद वे शिरोमणि अकाली दल (पुनर सुरजीत) में शामिल हो गए और उन्हें गुरदासपुर जिले का ऑब्जर्वर भी बनाया गया। अब खबरें हैं कि वे जल्द ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!