झोटा के पोस्टमार्टम को लेकर फिर फंसा पेच, परिवार ने कर दिया बड़ा ऐलान

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 05 Nov, 2026 10:56 PM

complications arise once again regarding jhota s post mortem

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड मामले में एक बार फिर नया विवाद खड़ा हो गया है।

मानसा: परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड मामले में एक बार फिर नया विवाद खड़ा हो गया है। परिवार ने परविंदर सिंह झोटा के शव के पोस्टमार्टम को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। आज मानसा में घोषणा की गई थी कि लक्खा सिधाना की रिहाई के बाद परविंदर सिंह झोटा के शव को पोस्टमार्टम के लिए चंडीगढ़ PGI भेजा जाएगा, लेकिन अब परिवार ने मंच से स्पष्ट कर दिया है कि जब तक कैंसलेशन रिपोर्ट नहीं आती, तब तक शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा जाएगा।

बता दें कि बीते दिनों पंजाब सरकार और एक्शन कमेटी के बीच हुई बैठक में सरकार ने लक्खा सिधाना और अन्य नेताओं की रिहाई सहित कई मांगों पर सहमति जताई थी। हालांकि, अब इस मामले में एक बार फिर पेच फंस गया है।

कमेटी के नेताओं ने स्पष्ट किया था कि परविंदर सिंह झोटा का पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार तभी किया जाएगा, जब सरकार धारा 307 के तहत दर्ज FIR रद्द करेगी और लाखा सिधाना समेत बाकी साथियों को रिहा करेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!