परविंदर झोटा हत्याकांड: CBI जांच के बीच आरोपी अश्वनी और पत्नी को झटका, 5 नवंबर तक जेल भेजा

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 22 Oct, 2026 05:54 PM

parvinder jhota murder case

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में जांच सीबीआई के हाथों में जाने की जानकारी के बीच अदालत ने आरोपी अश्वनी कुमार और उसकी पत्नी नीलम रानी को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। दोनों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 5 नवंबर...

मानसा: परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में जांच सीबीआई के हाथों में जाने की जानकारी के बीच अदालत ने आरोपी अश्वनी कुमार और उसकी पत्नी नीलम रानी को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। दोनों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 5 नवंबर 2026 तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, सुनवाई के दौरान मानसा पुलिस ने अदालत को बताया कि इस मामले की जांच अब सीबीआई द्वारा की जाएगी। ऐसे में पुलिस को फिलहाल दोनों आरोपियों के और रिमांड की जरूरत नहीं है। पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग की थी।

पुलिस की दलील सुनने के बाद अदालत ने अश्वनी कुमार और नीलम रानी को 5 नवंबर तक जेल भेजने के आदेश जारी कर दिए। अब दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में रहेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!