झोटा ह+याकांड: निहंग राजा सिंह की परिवार से अपील, अब कर दें अंतिम संस्कार

Edited By Vatika,Updated: 26 Oct, 2026 04:42 PM

parwinder jhota news

नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में इंसाफ

मानसा: नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में इंसाफ की मांग को लेकर चल रहे संघर्ष के बीच निहंग राजा सिंह ने परिवार से अपील की है कि अब परविंदर सिंह झोटा का अंतिम संस्कार कर दिया जाए और भोग की रस्म भी पूरी की जाए। उन्होंने कहा कि झोटा की मौत से परिवार को ऐसा नुकसान हुआ है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती।

उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा पंजाब परिवार के साथ खड़ा है और हर कोई झोटा को इंसाफ दिलाने की मांग कर रहा है। इंसाफ की लड़ाई जारी रहनी चाहिए, लेकिन मृतक के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार भी किया जाना चाहिए। गौरतलब है कि परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में परिवार और एक्शन कमेटी की ओर से लगातार धरना दिया जा रहा है। परिवार की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए और दोषियों को सख्त सजा दी जाए।

इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है और अब तक कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। हालांकि, परिवार ने अपनी मांगें पूरी होने तक अंतिम संस्कार नहीं करने का फैसला लिया हुआ है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!