Gurdaspur: डिप्टी कमिश्नर कार्यालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी, चप्पा-चप्पा खंगाल रही पुलिस

Edited By Kamini,Updated: 04 Nov, 2026 02:18 PM

deputy commissioner office receives bomb threat

डिप्टी कमिश्नर  कार्यालय गुरदासपुर को बम से उड़ाने की ई-मेल मिलने के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सर्तक हो गया। सूचना मिलते ही एस.एस.पी. आदित्य के आदेश पर पुलिस ने पूरे डिप्टी कमिश्नर  कम्पलेक्स के चप्पे-चप्पे की तालाशी ली।

गुरदासपुर (विनोद): डिप्टी कमिश्नर  कार्यालय गुरदासपुर और कोर्ट काम्पलेक्स को बम से उड़ाने की ई-मेल मिलने के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सर्तक हो गया। सूचना मिलते ही एस.एस.पी. आदित्य के आदेश पर पुलिस ने पूरे डिप्टी कमिश्नर  कम्पलेक्स के चप्पे-चप्पे की तालाशी ली।

इस संबंधी एस.एस.पी. आदित्य ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि डिप्टी कमिश्नर  कार्यालय गुरदासपुर को बम से उड़ाने की एक ई-मेल डिप्टी कमिश्नर कार्यालय की सरकारी मेल पर आई थी। इस संबंधी सूचना मिलते हुए पुलिस के ऐंटी सेबॉटाज विंग, डॉग स्कवैड, बम निरोधक दस्ते सहित पुलिस के विभिन्न विंग ने पूरे कम्पलेक्स को खाली करवा कर पूरे कम्पलेक्स की जांच की है। पंरतु चलाए विशेष सर्च अभियान में किसी तरह की कौई आपतिजनक चीज नही मिली है। एस.एस.पी. ने बताया कि मिली ई-मेल संबंधी पुलिस जांच कर रही है कि यह मेल कहां से आई थी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!