Punjab : रंधावा सुसाइड केस में मुख्य आरोपी लालजीत भुल्लर के पिता को कोर्ट से झटका

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 22 Apr, 2026 08:01 PM

bail plea of main accused laljit bhullar s father dismissed

रंधावा सुसाइड केस में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मामले के मुख्य आरोपी पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के पिता सुखदेव सिंह भुल्लर को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। उनकी अग्रिम जमानत (एंटीसिपेटरी बेल) की याचिका खारिज कर दी गई है।

पंजाब डैस्क : रंधावा सुसाइड केस में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मामले के मुख्य आरोपी पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के पिता सुखदेव सिंह भुल्लर को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। उनकी अग्रिम जमानत (एंटीसिपेटरी बेल) की याचिका खारिज कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, सुखदेव सिंह भुल्लर ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अमृतसर की अदालत में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी। उन्होंने कोर्ट से मांग की थी कि उन्हें बिना गिरफ्तारी के जमानत दी जाए और पंजाब पुलिस उन्हें गिरफ्तार न करे। हालांकि, अदालत ने उनकी दलीलों को स्वीकार नहीं किया और याचिका खारिज कर दी।

गौरतलब है कि इस मामले में मृतक अधिकारी रंधावा ने एक वीडियो जारी कर पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर पर उत्पीड़न और धमकियां देने के गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया।

मृतक की पत्नी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने लालजीत सिंह भुल्लर, उनके पिता सुखदेव सिंह भुल्लर और पीए दिलबाग सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!