Edited By Kamini,Updated: 25 May, 2026 02:35 PM

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा को लेकर एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है।
अमृतसर (रमन) : मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा को लेकर एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, कपिल शर्मा के घर के बाहर फायरिंग की खबर सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कॉमेडियन कपिल शर्मा के अमृतसर वाले घर के बाहर फायरिंग हुई। पुलिस अधिकारियों से बात करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने कोई जवाब देने से मना कर दिया।
फिलहाल पुलिस अधिकारियो द्वारा फायरिंग की कोई पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस आस-पास के CCTV कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब कपिल शर्मा शर्मा की किसी प्रॉपर्टी पर फायरिंग हुई है। इससे पहले भी कपिल शर्मा के विदेश में मौजूद रेस्टोरेंट समेत उनके कई दूसरे ठिकानों पर पहले भी फायरिंग हो चुकी है। जिसके चलते आज अमृतसर में उनके होली सिटी वाले घर के बाहर भी फायरिंग का मामला सामने आया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here