Edited By Vatika,Updated: 28 Oct, 2026 04:38 PM

तरनतारन के सीमावर्ती कस्बे खेमकरण में गैंगस्टर होने के शक में कार सवार युवकों पर अंधाधुंध
तरनतारन: तरनतारन के सीमावर्ती कस्बे खेमकरण में गैंगस्टर होने के शक में कार सवार युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। इस गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि मनजीत सिंह कट्टा को पिछले कुछ समय से गैंगस्टरों की ओर से धमकियां मिल रही थीं। आशंका जताई जा रही है कि गैंगस्टर होने के शक में उसने कार सवार युवकों पर गोलीबारी कर दी। गोलीबारी में घायल युवकों ने बताया कि उनका किसी के साथ झगड़ा हुआ था और वे वहां से डस्टर गाड़ी में सवार होकर आ रहे थे। इसी दौरान मनजीत सिंह कट्टा और संदीप सिंह ने अचानक उन पर फायरिंग कर दी।
इस गोलीबारी में गुरसेवक सिंह की मौत हो गई, जबकि हरकीरत सिंह और साजनप्रीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, गैंगस्टर होने के शक में इस वारदात को अंजाम दिया गया। हालांकि, घटना के पीछे की असली वजह की अभी पुष्टि नहीं हुई है।