तरनतारन में ड्रोन से भेजी जाली करंसी बरामद, ₹3.98 लाख के नकली नोट मिले

Edited By Urmila,Updated: 17 Oct, 2026 10:27 AM

counterfeit currency sent via drone recovered in tarn taran

भारत-पाकिस्तान सीमा पर ड्रोन के जरिए जाली भारतीय करंसी भेजे जाने का मामला सामने आया है।

तरनतारन (रमन): भारत-पाकिस्तान सीमा पर ड्रोन के जरिए जाली भारतीय करंसी भेजे जाने का मामला सामने आया है। थाना खालड़ा पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल (बी.एस.एफ.) की मौजूदगी में सीमावर्ती गांव कलसियां के पास से 3 लाख 98 हजार 500 रुपए की जाली भारतीय करंसी बरामद की है। एस.एस.पी. सुरिंदर लांबा ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र में गश्त के दौरान एंटी ड्रोन सिस्टम के ऑप्रेटर ने गांव कलसियां के नजदीक ड्रोन की गतिविधि होने की सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस और बी.एस.एफ. ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया। 

इस दौरान गांव से करीब एक किलोमीटर दूर सड़क किनारे पीले रंग का एक संदिग्ध पैकेट मिला। जांच करने पर उसमें से 3 लाख 98 हजार 500 रुपए की जाली भारतीय करंसी बरामद हुई। एस.एस.पी. ने बताया कि थाना खालड़ा में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस बरामद करंसी के स्रोत और इसके पीछे शामिल लोगों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!