Punjab : सिलेंडर फटने से धमाका ! दो बच्चों समेत 8 लोग झुलसे

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 03 Jun, 2026 09:25 PM

8 people including two children suffer burns in cylinder explosion

गुरदासपुर के हनुमान चौक इलाके में रह रहे प्रवासी मजदूरों के क्वार्टर में मंगलवार शाम रसोई गैस लीक होने के बाद हुए धमाके में दो बच्चों समेत 8 लोग झुलस गए। घायलों को आसपास के लोगों ने तुरंत सिविल अस्पताल गुरदासपुर पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

गुरदासपुर,  (हरमन/ हरजिंद्र गोराया) : गुरदासपुर के हनुमान चौक इलाके में रह रहे प्रवासी मजदूरों के क्वार्टर में मंगलवार शाम रसोई गैस लीक होने के बाद हुए धमाके में दो बच्चों समेत 8 लोग झुलस गए। घायलों को आसपास के लोगों ने तुरंत सिविल अस्पताल गुरदासपुर पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

जानकारी देते हुए घायल दिवाकर कुमार ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ हनुमान चौक के पास किराए के मकान में रहता है और मिस्त्री का काम करता है। उन्होंने बताया कि शाम के समय उनकी पत्नी मन्नू कुमारी रसोई में खाना बनाने की तैयारी कर रही थी, लेकिन गैस चूल्हा नहीं चल रहा था। चूल्हे को चलाने और ठीक करने की कोशिश के दौरान अचानक गैस ने आग पकड़ ली और जोरदार धमाका हो गया।

धमाके में दिवाकर कुमार, उनकी पत्नी मन्नू कुमारी, दो बच्चों समेत कुल 8 लोग झुलस गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए मौके पर पहुंच गए। लोगों की सहायता से सभी घायलों को सिविल अस्पताल गुरदासपुर में भर्ती कराया गया।

सिविल अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने बताया कि घायलों का इलाज किया जा रहा है। उनके अनुसार दो बच्चों को आग से अधिक चोटें आई हैं, जबकि अन्य घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

घटना के दौरान कमरे में रखा घरेलू सामान भी आग की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते मौके पर पहुंचकर आग को और फैलने से रोक लिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!