Edited By Urmila,Updated: 07 Oct, 2026 04:21 PM

थाना सिटी गुरदासपुर की पुलिस ने एक बुजुर्ग महिला से नकदी और मोबाइल फोन छीनकर फरार होने वाले दो लुटेरों को काबू करने में सफलता हासिल की है।
गुरदासपुर (हरमन): थाना सिटी गुरदासपुर की पुलिस ने एक बुजुर्ग महिला से नकदी और मोबाइल फोन छीनकर फरार होने वाले दो लुटेरों को काबू करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने उक्त आरोपियों से छीना हुआ मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल किया गया स्पलेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता कमला रानी (65) पत्नी अजय कुमार निवासी मोहल्ला शहजादा नंगल, गुरदासपुर ने बयान दर्ज करवाए हैं कि 5 अक्टूबर को दोपहर करीब 2:00 बजे वह अपनी पोती के साथ पंजाब नेशनल बैंक हनुमान चौक गुरदासपुर से पैसे निकलवाकर पैदल पुलिस लाइन रोड से सैणी गेस्ट हाउस वाली गली की ओर जा रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पीछे से आए और उनके हाथ में पकड़ा लिफाफा, जिसमें 10,000 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन था, झपट्टा मारकर छीनकर फरार हो गए।
पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर कार्रवाई करते हुए राघव कुमार और शुभम कुमार उर्फ राम निवासी इस्लामाबाद मोहल्ला, गुरदासपुर के खिलाफ थाना सिटी गुरदासपुर में मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से छीना गया मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल किया गया स्पलेंडर मोटरसाइकिल बरामद कर लिया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ अगली कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here