चौक पर बेहोश होकर गिरी महिला का मोबाइल चोरी, UPI के जरिए खाते से लाखों गायब

Edited By Urmila,Updated: 05 Oct, 2026 04:31 PM

digital fraud

पठानकोट के गांधी चौक के पास तबीयत खराब होने पर सड़क पर बेहोश गिरी महिला का मोबाइल फोन चोरी हो गया और UPI के जरिए उसके बैंक अकाउंट से 4.94 लाख रुपये निकाल लिए गए।

पठानकोट, (हरजिंदर सिंह गोराया) : पठानकोट के गांधी चौक के पास तबीयत खराब होने पर सड़क पर बेहोश गिरी महिला का मोबाइल फोन चोरी हो गया और UPI के जरिए उसके बैंक अकाउंट से 4.94 लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित महिला को इस बड़ी साइबर ठगी का पता घटना के करीब छह दिन बाद चला। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन पठानकोट की पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयान में पठानकोट के ढांगू रोड की रहने वाली रजनी (49) ने बताया कि 25 तारीख को वह अपने निजी काम से बाजार गई थी। शाम को जब वह गांधी चौक के पास पहुंची तो अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई और चक्कर आने से वह सड़क पर गिर गई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने उसकी मदद की और उसे पानी पिलाया। कुछ देर बाद जब उसे होश आया तो उसने देखा कि उसका मोबाइल फोन गायब था। 

महिला के मुताबिक, मोबाइल चोरी होने के बाद 27 तारीख से 1 तारीख तक किसी अनजान व्यक्ति ने उसके मोबाइल और UPI सुविधा का इस्तेमाल करके कई ट्रांजैक्शन किए। इस दौरान उसके बैंक अकाउंट से कुल 4,94,744 रुपये निकाल लिए गए। रजनी को इस साइबर फ्रॉड का पता तब चला जब उसे बैंक से अकाउंट से पैसे निकलने के मैसेज मिले और वह जानकारी लेने के लिए बैंक गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मोबाइल और बैंक अकाउंट से हुए ट्रांजैक्शन के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!