Punjab: पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के लगे ‘लापता’ पोस्टर

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 02 Jun, 2026 08:25 PM

punjab  missing posters of former minister bikram singh majithia put up

पंजाब की सियासत में उस समय हलचल और तेज हो गई, जब मजीठा हलके के विभिन्न इलाकों में शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के “लापता” होने के पोस्टर लगा दिए गए। यह घटनाक्रम मजीठा पुलिस स्टेशन में हुए कथित हंगामे और...

अमृतसर : पंजाब की सियासत में उस समय हलचल और तेज हो गई, जब मजीठा हलके के विभिन्न इलाकों में शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के “लापता” होने के पोस्टर लगा दिए गए। यह घटनाक्रम मजीठा पुलिस स्टेशन में हुए कथित हंगामे और एक हिरासत में लिए गए युवक को छुड़ाने के आरोपों में दर्ज FIR के बाद सामने आया है।

लगाए गए पोस्टरों के ऊपर बड़े अक्षरों में “लापता भगोड़े की तलाश” लिखा गया है। पोस्टर में आगे लिखा गया है: “मजीठा पुलिस स्टेशन पर गुंडा तत्वों द्वारा किए गए हमले के संबंध में गिरोह के मुख्य सरगना बिक्रम सिंह मजीठिया की पुलिस को तलाश है।”
इसके साथ ही इलाके के लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी को भी बिक्रम मजीठिया के बारे में कोई जानकारी हो, तो वह तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क करे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!