पंजाब के टूरिस्ट ने कसोल में की फायरिंग, स्थानीय युवक को लगी गोली, 4 गिरफ्तार
Edited By Kalash,Updated: 31 May, 2026 11:35 AM

हिमाचल प्रदेश के कसोल में गत दिन यानी शनिवार को पंजाब के पर्यटकों द्वारा सरेआम फायरिंग करने की खबर सामने आई है।
पंजाब डेस्क : हिमाचल प्रदेश के कसोल में गत दिन यानी शनिवार को पंजाब के पर्यटकों द्वारा सरेआम फायरिंग करने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार इस दौरान एक स्थानीय लड़का गोली लगने से घायल हो गया। इस घटना की वीडियो खूब वायरल हो रही है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पंजाब के 4 युवकों को गिरफ्तार लिया है वहीं एक युवक मौके से फरार हो गया।
इस संबंघ में जानकारी देते हुए कुल्लू के एस.पी. मदन लाल ने बताया कि शनिवार शाम को स्थानीय युवकों और पंजाब के पर्यटकों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। इस दौरान टूरिस्ट ने फायरिंग कर दी और गोली वहां के एक युवक के पैर में लगी। इस दौरान मौके पर मौजूद युवक घायल को उठाकर अस्पताल ले जाने लगा तो हमलावर ने फिर गोली चलाने की कोशिश की।
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 4 युवकों को गिरफ्तार कर लिया वहीं एक आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
Related Story

कपिल शर्मा के घर के बाहर हुई फायरिंग की खबरों का सच आया सामने, पुलिस ने किया खुलासा

अमृतसर में युवक की बेरहमी से हत्या, इलाके में फैली सनसनी

अमृतसर युवक ह\त्याकांड: लाश को एक्टिवा पर ले जाने का वीडियो वायरल

बिक्रम मजीठिया पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार! घर पर पुलिस ने की Raid

नगर परिषद चुनाव से ठीक पहले अमृतसर में बड़ी वारदात, ASI की गोलियां मारकर हत्या

पंजाब में 3 PPS अधिकारियों की ट्रांसफर, जानें किसे कहां मिली पोस्टिंग

पंजाब में आज रात फिर बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश व आंधी का Alert

ऑस्ट्रेलिया से पंजाब आए NRI की ह/त्या, अपने ने ही दिया वारदात को अंजाम

पंजाबी फिल्मों का एक और मशहूर अभिनेता विवादों में, पुलिस में शिकायत दर्ज

पंजाब की पहचान दूध, दही, लस्सी और देसी घी, नशा नहीं : तरुण चुघ