Punjab : नशे ने ली एक और युवक की जान, परिजनों ने कहा : गांव में खुलेआम बिक रहा नशा

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 13 Sep, 2026 08:07 PM

punjab drugs claim another young man s life

पट्टी तहसील के अंतर्गत आते गांव घरियाला में करीब 30 वर्षीय युवक की नशे के कारण मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सुखपाल सिंह उर्फ जज्ज पुत्र दरबारा सिंह निवासी गांव घड़ियाला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक रात के समय नशा करके...

पट्टी  (सोढ़ी): पट्टी तहसील के अंतर्गत आते गांव घरियाला में करीब 30 वर्षीय युवक की नशे के कारण मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सुखपाल सिंह उर्फ जज्ज पुत्र दरबारा सिंह निवासी गांव घड़ियाला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक रात के समय नशा करके घर आया था, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने से मौत हो गई।

मृतक के परिवार और रिश्तेदारों ने आरोप लगाया कि गांव में नशा खुलेआम बिक रहा है। उनका कहना है कि गांव में नशे की बिक्री पर कोई रोक-टोक नहीं है और छोटे बच्चों से लेकर बड़े लोग तक नशा बेचने के धंधे में लगे हुए हैं। परिवार ने कहा कि सरकार की ओर से नशे को खत्म करने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। परिजनों ने यह भी कहा कि उनके घर का एक सदस्य नशे की वजह से दुनिया से चला गया।

हालांकि, इस मामले में परिवार की ओर से किसी भी व्यक्ति का नाम लेकर नशा बेचने का आरोप नहीं लगाया गया है। परिजनों ने केवल गांव में खुलेआम नशे की बिक्री होने की बात कही है।

इस संबंध में चौकी इंचार्ज कलविंदर सिंह ने बताया कि परिवार की ओर से युवक की मौत की सूचना पुलिस को दी गई थी, लेकिन यह सूचना अंतिम संस्कार किए जाने के बाद दी गई। उन्होंने बताया कि सुखपाल सिंह के ससुराल पक्ष की ओर से शिकायत में गांव में खुलेआम नशा बिकने की बात कही गई है। परिवार ने किसी व्यक्ति का नाम नहीं लिया और न ही किसी विशेष व्यक्ति पर आरोप लगाया है।

चौकी इंचार्ज ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जो भी उचित कार्रवाई बनती होगी, वह की जाएगी। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस पहले से ही सख्त कार्रवाई कर रही है और नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!