Punjab: मां, पापा गड्ढा खोद रहे हैं... फिर बंद हुआ बेटी का फोन, खुदाई में मिला शव

Edited By Kamini,Updated: 02 Sep, 2026 06:09 PM

incident in amritsar

जिले में एक बेहद ही दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक कलयुगी पिता ने अपनी बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी।

अमृतसर : जिले में एक बेहद ही दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक कलयुगी पिता ने अपनी बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद पिता ने अपनी बेटी के शव को घर के पास गड्ढा खोदकर दफना दिया। मृतक युवकी की पहचान नवनीत कौर (19) के रूप में हुई है। 

मृतक युवती की मां सरबजीत कौर ने बताया कि, उसे बेटी का फोन आया था कि पिता घर के पास गड्ढा खोद रहे हैं। इसके बाद उसकी बेटी का मां से सम्पर्क नहीं हुआ। सरबजीत कौर ने बताया कि, उसका अकसर अपने पति से झगड़ा होता था। परिवारिक विवाद के चलते वह कुछ दिन पहले ही अपने मायके गई थी। बड़ी बेटी ने करीब 8 महीने पहले घर के भागकर शादी की थी, जिसके बाद से परिवार में झगड़ा होता था। इसके बाद से पति को अपनी दूसरी बेटी पर भी शक था कि वह भी किसी के साथ रिलेशन में है और झगड़ा करता रहता था।

महिला सरबजीत कौर ने बताया कि वह अपने मायके में थी और बेटी अपने पिता के साथ घर पर थी। इसी बीच 31 अगस्त को उसे अपनी बेटी का फोन आया कि, पिता घर के पास गड्ढा खोद रहे हैं। इसके बाद बेटी से कोई बात नहीं हुई। जब महिला ने पति को फोन करके पूछा तो वह बहाने बनाने लगा और कहने लगा कि, बेटी को 6 महीने के लिए कहीं भेज दिया है। पति से सही जवाब नहीं मिलने पर वह घर पहुंची। बुधवार को वह वहां पर पहुंचा जहां पर बेटी ने बताया था कि, पिता गड्ढा खोद रहे हैं। महिला को वहां पर नई मिट्टी देखकर शक हुआ। इसके बाद महिला ने तुरन्त पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने JCB से गड्ढे के खुदाई की तो वहां पर से बेटी नवनीत कौर का शव बरामद हुआ। इस संबंधी जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि,  फिलहाल मृतक युवती की मां के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी पिता मौके से फरार है, जिसकी तलाश जारी है, उसके बाद ही हत्या के असली कारणों का खुलासा होगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!