Punjab के तरनतारन में सरेआम फायरिंग से दहशत, CCTV खंगाल रही पुलिस

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 10 Oct, 2026 11:31 PM

panic in punjab s tarn taran following open firing

तरनतारन के पट्टी इलाके में ट्रकों का वजन करवाने को लेकर शुरू हुई बहस ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। खेमकरण रोड स्थित धर्मकांटे पर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से गोलियां चलने लगीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मौके पर करीब 15 से 16...

तरनतारन : तरनतारन के पट्टी इलाके में ट्रकों का वजन करवाने को लेकर शुरू हुई बहस ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। खेमकरण रोड स्थित धर्मकांटे पर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से गोलियां चलने लगीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मौके पर करीब 15 से 16 राउंड फायरिंग हुई, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना में बिल्ला पहलवान निवासी बड़ी मंडी, पट्टी के घायल होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि बिल्ला ट्रक ड्राइवर है। उसके घायल होने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इस दौरान स्थिति बिगड़ती देख आरोपी मौके से फरार हो गए।

CCTV फुटेज से आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सूत्रों के अनुसार, मामले में शेरा सिंह का नाम सामने आया है, हालांकि उसकी भूमिका की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि गोलीबारी में शामिल लोगों की पहचान की जा सके और घटना के पूरे घटनाक्रम का पता लगाया जा सके।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!