अमृतसर में थाने के बाहर महिला का हंगामा, खुद पर तेल डालने की कोशिश, पढ़ें मामला

Edited By Urmila,Updated: 13 Oct, 2026 02:04 PM

woman creates a scene outside police station in amritsar

अमृतसर के सिविल लाइंस थाने के बाहर उस समय हंगामे की स्थिति पैदा हो गई जब एक पीड़ित महिला ने इंसाफ न मिलने का आरोप लगाते हुए खुद पर तेल डालने की कोशिश की।

अमृतसर (अक्षय) : अमृतसर के सिविल लाइंस थाने के बाहर उस समय हंगामे की स्थिति पैदा हो गई जब एक पीड़ित महिला ने इंसाफ न मिलने का आरोप लगाते हुए खुद पर तेल डालने की कोशिश की। महिला ने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई और पुलिस प्रशासन से इंसाफ की मांग की। पीड़ित महिला के मुताबिक, 24 तारीख को कोर्ट में कुछ लोगों ने उसके साथ कथित तौर पर बदसलूकी और मारपीट की। उसने आरोप लगाया कि इसके बाद दूसरी पार्टी ने भुलत्थ थाने पहुंचकर नीरज नाम के व्यक्ति की गाड़ी को लेकर कार्रवाई करने की कोशिश की। महिला ने दूसरे पक्ष पर गाली-गलौज करने, धमकी देने और उसके स्टैंड पर हंगामा करने का भी आरोप लगाया।

police station amritsar

महिला का कहना है कि पुलिस ने उसके खिलाफ तुरंत केस दर्ज कर लिया, लेकिन दूसरे पक्ष के खिलाफ शिकायत पर कोई सही कार्रवाई नहीं हो रही है। उसने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और उसके साथ न्याय किया जाए। संगठनों ने इस मामले को लेकर अमृतसर में धरना भी दिया था। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने संगठनों के प्रतिनिधियों को बुलाकर बातचीत की।

पुलिस का पक्ष : पुलिस कर्मियों ने कहा कि मामला सीनियर अधिकारियों के ध्यान में लाया गया है और पीड़ित पक्ष के उप प्रधान के साथ मीटिंग की जाएगी। उनके मुताबिक, मामले में जांच के बाद सही कार्रवाई की जाएगी। अब देखना यह है कि सीनियर अधिकारियों की मीटिंग के बाद पीड़ित महिला को न्याय मिलता है या नहीं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!