Punjab में हीट वेव का अलर्ट जारी—दिन के साथ-साथ तपेंगी रातें, लोगों का हाल बेहाल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 26 Apr, 2026 08:25 PM

heatwave alert issued in punjab nights to swelter alongside days

पंजाब में इन दिनों गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है और कई इलाकों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। ऐसे हालात को देखते हुए भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक राज्य में हीट वेव और...

पंजाब डैस्क : पंजाब में इन दिनों गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है और कई इलाकों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। ऐसे हालात को देखते हुए भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक राज्य में हीट वेव और वार्म नाइट का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने लोगों को सख्त हिदायत दी है कि वे दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर निकलने से बचें। साथ ही अधिक से अधिक पानी पीने, हल्का भोजन करने और सेहत का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है, ताकि लू और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से बचा जा सके।

45 डिग्री पार तापमान, हालात बिगड़े

राज्य के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। भीषण गर्मी के कारण सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है और लोग जरूरी काम के अलावा घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। गर्म हवाओं और उमस भरी रातों ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है।

पावर कट ने बढ़ाई लोगों की और परेशानी

एक तरफ जहां गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है, वहीं दूसरी ओर लगातार बिजली कटौती ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। जालंधर, लुधियाना और पठानकोट सहित कई शहरों में बार-बार बिजली गुल होने से लोग परेशान हैं। आज सुबह करीब 6 बजे से ही जालंधर और पठानकोट के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों को दिन की शुरुआत से ही मुश्किलों का सामना करना पड़ा। रात के समय भी लंबे पावर कट के कारण लोगों की नींद तक प्रभावित हो रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!