सभी लोग करवाएं SIR! भविष्य में नहीं होगी कोई दिक्कत: मनजीत सिंह GK

Edited By Kamini,Updated: 04 Jul, 2026 04:28 PM

manjit singh gk spoke about sir

पंजाब समेत पूरे देश में SIR प्रोसेस शुरू हो गया है, जिसके तहत कई लोग पैनिक भी हो रहे हैं।

पंजाब डेस्क : पंजाब समेत पूरे देश में SIR प्रोसेस शुरू हो गया है, जिसके तहत कई लोग पैनिक भी हो रहे हैं। SIR को लेकर दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्व प्रेसिडेंट मनजीत सिंह GK ने एक वीडियो शेयर करके अहम जानकारी दी है। कई लोग सरकार के हक में बात कर रहे हैं तो कई लोग सरकार के खिलाफ बोल रहे हैं। इस प्रोसेस के तहत वोटर लिस्ट को रिवाइज किया जाएगा और देश में गैर-कानूनी तरीके से रह रहे लोगों के वोट काटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार कोई भी हो, आम लोगों के अधिकारों पर डिटेल में बात होनी चाहिए।

मनजीत सिंह GK ने आगे कहा कि SIR लिस्ट में आपका नाम होना बहुत जरूरी है, नहीं तो कल आपको कोई भी काम करना हो या कोई भी जरूरी डॉक्यूमेंट जैसे कोई रजिस्ट्री बनवानी हो तो दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यही नहीं अपना पासपोर्ट तक बनाना भी मुश्किल हो सकता है। आपके घर में BLO आएगा और आपको एक फार्म देगा, जिसे आपको भरना जरूरी है। 2002 के बाद पैदा हुए लोगों के लिए तो यह अच्छी बात है जिनका नाम वोटर लिस्ट में रजिस्टर्ड है, लेकिन अगर किसी का नाम लिस्ट में नहीं है, तो उन्हें इस लिस्ट में रजिस्टर्ड होने के लिए कई दूसरे डॉक्यूमेंट दिखाने होंगे। बाकी आपकी BLO आपको 2002 का एपिक नंबर देगा। इस फार्म में अपने माता-पिता नाम भी वहीं लिखना है जो सही में है। इसके अलावा पूरी जानकारी सही तरीके से भरनी होगी। उन्होंने कहा कि हर एरिया के SIR की लिस्ट अलग-अलग होती है और सभी को इस प्रोसेस में शामिल होकर लिस्ट में अपना नाम रजिस्टर करवाना अपना फर्ज समझना चाहिए। अंत में उन्होंने ये भी कहा कि, अगर आप SIR नहीं करवाते हैं तो इस पर सवाल खड़ा हो सकता है कि हिन्दुस्तानी हैं या नहीं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!