Jalandhar के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने संभाला चार्ज, दिखे Action मोड में

Edited By Kamini,Updated: 20 Jun, 2026 04:33 PM

satinder singh takes charge as the new cp of jalandhar

जालंधर शहर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह आज (शनिवार) को अपना चार्ज संभाल लिया है।

जालंधर (सोनू): जालंधर शहर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह आज (शनिवार) को अपना चार्ज संभाल लिया है। दफ्तर पहुंचने पर पुलिस अधिकारियों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। इसके बाद अधिकारियों से लेकर एसएचओ व अन्य ब्रांचों के मुखियों से मीटिंग की गई। साल 1990 में बतौर पुलिस इंस्पेक्टर पंजाब पुलिस ज्वाइन करने वाले पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने जालंधर कमिश्नर का चार्ज संभालते ही कहा कि शहर में लोगों से तालमेल कर अपराध को खत्म किया जाएगा। शहर में नशा व अवैध शराब के कारोबार को खत्म करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। इसके साथ ही लगातार ड्यूटी दे रहे पुलिस कर्मियों की भलाई के लिए भी नए कदम उठाए जाएंगे।

PunjabKesari

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पुलिस थानों में पब्लिक डीलिंग को भी बेहतर किया जाएगा और लोगों की शिकायतों पर भी सही समय के भीतर फैसला लिया जाएगा। शहर में लोगों को आ रही समस्याओं को जल्द दूर किया जाएगा। किसी को भी कानून को अपने हाथों में लेने की आज्ञा नहीं दी जाएगी। शहर में क्राइम को खत्म करना उनका मुख्य लक्ष्य है। इस दौरान कमिश्नर सतिंदर सिंह ने जालंधर वासियों से अपील की कि वह पुलिस को पूरा सहयोग करें। जालंधर में सारी क्राइम की वारदातों को पुलिस अधिकारी लगातार ट्रेस कर रहे है। ऐसे में वह अधिकारियों के साथ मिलकर क्राइम ग्राफ को और कम करने पर जोर देंगे। व्यापारियों को आ रही परेशानियों को भी जल्द दूर किया जाएगा।

PunjabKesari

आपको बता दें कि, जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला होने पर पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह को जालंधर का चार्ज सौंपा गया। वहीं धनप्रीत कौर को महाराजा रणजीत सिंह पंजाब पुलिस अकादमी (पीपीए) फिल्लौर में पुलिस रिस्पांस फोर्स (MRS) डायरेक्टर नियुक्त किया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!