Jalandhar : मशहूर 'हार्ट अटैक पराठे' वाले का छलका दर्द, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 01 Jul, 2026 09:10 PM

jalandhar famous  heart attack paratha  seller pours out his anguish

मॉडल टाउन में अपने मशहूर 'हार्ट अटैक पराठे' के लिए चर्चित वीर दविंदर सिंह बडाला एक बार फिर विवादों में हैं। सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में उन्होंने मॉडल टाउन पुलिस पर उनका कार्ट जबरन बंद करवाने और झूठा मामला दर्ज करने की धमकी देने के गंभीर आरोप...

जालंधर: मॉडल टाउन में अपने मशहूर 'हार्ट अटैक पराठे' के लिए चर्चित वीर दविंदर सिंह बडाला एक बार फिर विवादों में हैं। सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में उन्होंने मॉडल टाउन पुलिस पर उनका कार्ट जबरन बंद करवाने और झूठा मामला दर्ज करने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। वीर दविंदर सिंह ने आरोप लगाए हैं कि पुलिस ने उन्हें चेतावनी दी है कि यदि उनका कार्ट रात 12 बजे के बाद खुला मिला तो उनके खिलाफ पर्चा दर्ज कर दिया जाएगा। उनका कहना है कि उनके खिलाफ पहले ही दो मामले दर्ज किए जा चुके हैं और अब तीसरा मामला दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

वीर दविंद्र का आरोप है कि उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है, जबकि मॉडल टाउन क्षेत्र में रात 12 बजे के बाद भी कई अन्य फूड कार्ट और स्टॉल खुले रहते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि कार्रवाई सिर्फ उनके खिलाफ ही क्यों की जा रही है। वीर दविंदर सिंह वडाला ने यह भी कहा कि यह पहली बार नहीं है। उनके अनुसार, पिछले तीन वर्षों में कई बार उनके कार्ट को बंद करवाने की कोशिश की जा चुकी है।

बता दें कि वीर दविंदर सिंह का 'हार्ट अटैक पराठा' सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय है। उनके कार्ट पर कई नामी हस्तियां भी पहुंच चुकी हैं। मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा भी यहां के पराठों का स्वाद चख चुके हैं, जिसके बाद उनका कार्ट और अधिक चर्चा में आ गया था।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!