Edited By Vatika,Updated: 03 Jul, 2026 11:07 AM

लोगों को नसीहत देने वाले खुद ही ड्रंक एंड ड्राइव करते पकड़े, महिला ने कहा- मेरी गाड़ी में टक्कर मारने लगा था
जालंधर: मकसूदां थाने के नजदीक लोगों ने शराब के नशे में गाड़ी चला रहे पुलिस कर्मी को पकड़ लिया। लोगों का कहना है कि पुलिस कर्मी इतने नशे में था कि वह खुद डी.ए.वी. कॉलेज के पास एक नाले में गाड़ी समेत गिरने लगा था लेकिन बाद में उसने कुछ वाहनों को मामूली टक्कर भी मारी।
आरती नाम की महिला ने बताया कि उक्त पुलिस कर्मी उसकी गाड़ी से भी टकराने लगा था लेकिन बचाव हो गया। आरती ने मौके की वीडियो भी बनाई जिसमें पुलिस कर्मी नशे में था और उससे बात भी नहीं हो रही थी। हैरानी की बात है कि जो ट्रैफिक पुलिस लोगों को ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ाती है और शराब पीकर गाड़ी न चलाने का संदेश देती है वही ट्रैफिक कर्मी खुद ड्रंक एंड ड्राइव करता पकड़ा गया।
अगर पुलिस कर्मी करके कोई बड़ा हादसा होता तो कौन जिम्मेदारी लेता? आरती द्वारा बनाई गई वीडियो में मुलाजिम इतना नशे में था कि वह कुछ समाज ही नहीं पा रहा था। उससे गाड़ी तक स्टार्ट नहीं हो रही थी। आने वाले समय में देखने योग्य होगा कि ऐसे पुलिस कर्मियों पर उच्च अधिकारियों की तरफ से क्या एक्शन लिया जाता है।