Edited By Subhash Kapoor,Updated: 25 Apr, 2026 05:40 PM

आम आदमी पार्टी में गत दिवस हुए बड़े दलबदल को लेकर कांग्रेस नेता सुखपाल खैहरा ने तंज कसा है। खैहरा ने कहा कि यह जो कल पूरा घटनाक्रम हुआ है, जिसमें 7 सांसदों ने पार्टी को झटका दिया है, यह पार्टी की अपनी नालायकी की वजह से हुआ है।
पंजाब डैस्क : आम आदमी पार्टी में गत दिवस हुए बड़े दलबदल को लेकर कांग्रेस नेता सुखपाल खैहरा ने तंज कसा है। खैहरा ने कहा कि यह जो कल पूरा घटनाक्रम हुआ है, जिसमें 7 सांसदों ने पार्टी को झटका दिया है, यह पार्टी की अपनी नालायकी की वजह से हुआ है। खैहरा ने कहा कि अगर ये सभी राज्यसभा की 7 सीटें अपने वर्करों को दी होतीं तो आज हालात कुछ और होते। लेकिन ये सभी उम्मीदवार आप लोग बाहर से लेकर आए, जिसका खामियाजा आपको भुगतना ही था।
खैहरा ने टवीट जारी करते हुए कहा कि ''डिग्गी खोते तों ते गुस्सा घुम्यार 'ते !''
यह कहावत पूरी तरह से भगवंत मान पर फिट बैठती है, जो 6 सांसदों के दलबदल को लेकर आम आदमी पार्टी का बचाव करने के लिए बेबुनियाद बहाने बना रहे हैं। हकीकत यह है कि ज्यादातर राज्यसभा सीटें अरविंद केजरीवाल द्वारा बेची गई थीं, इसलिए यह हालात पहले से ही तय माने जा रहे थे।
उन्होंने कहा कि अब सी.एम. मान कह रहे हैं कि पंजाबी इन गद्दारों को कभी माफ नहीं करेंगे। लेकिन मैं आपको बता दूं कि ये सभी गद्दार को आप लोग ही लेकर आए थे। पंजाब के लोगों ने तो इन लोगों को कोई वोटें नहीं डालीं। आप लोगों ने इन्हें वोटें डालकर राज्यसभा भेजा था।
खैहरा ने कहा कि लोकसभा के 3 और सांसदों में से 2 निशाने पर हैं और विधायक तो पहले ही बिखरे पड़े हैं। आज जो लोग तुम्हें छोड़कर गए हैं, इनमें से आपका अपना कौन था, ये सभी तो आप अन्य पार्टियों से लेकर आए थे।
