पंजाब के 21 जिलों में Yellow Alert, क्या होगा स्कूलों के समय में बदलाव, उठी मांग

Edited By Vatika,Updated: 21 Apr, 2026 05:08 PM

punjab chandigarh heat wave alert

पंजाब-चंडीगढ़ के मौसम को लेकर नई अपडेट सामने आई है। मौसम विभाग ने अगले 4

पंजाब डेस्कः  पंजाब-चंडीगढ़ के मौसम को लेकर नई अपडेट सामने आई है। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। चेतावनी के अनुसार, इस दौरान राज्य के कई जिलों में दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म रहेंगी। लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। वहीं, उत्तर प्रदेश में बढ़ती गर्मी के कारण स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। इसी बीच पंजाब में भी अभिभावक स्कूलों के समय में बदलाव की मांग कर रहे हैं, ताकि बच्चों की सेहत पर असर न पड़े। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि राज्य में भी सरकार स्कूल टाइमिंग को लेकर कोई फैसला ले सकती है।

बठिंडा सबसे गर्म जिला
मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक 20 से 24 अप्रैल के बीच राज्य के कुछ हिस्सों में हीटवेव चलने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है और बारिश के कोई आसार नहीं हैं। राज्य के 21 जिलों में तापमान 35 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है। सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 41 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा जालंधर में 37.0 डिग्री, अमृतसर में 37.1 डिग्री, लुधियाना में 39.4 डिग्री और पटियाला में 39.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

दोपहर 12 से 4 बजे तक सबसे ज्यादा असर
मौसम विभाग ने लुधियाना, नवांशहर, रूपनगर, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली और पटियाला में हीटवेव जैसे हालात बनने की संभावना जताई है। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक गर्मी का असर सबसे अधिक रहेगा। विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि इस दौरान धूप में बाहर निकलने से बचें। यदि जरूरी हो तो शरीर को ढककर निकलें, पर्याप्त पानी पिएं और सिर को ढककर रखें। साथ ही शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स से परहेज करने की सलाह दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!