Edited By Vatika,Updated: 22 May, 2026 04:43 PM

पंजाब में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और हीट वेव ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है।
पंजाब डेस्क: पंजाब में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और हीट वेव ने लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। राज्य के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है। ऐसे हालात को देखते हुए पंजाब सरकार ने स्कूलों में छुट्टियां करने की बजाय उनके समय में बदलाव करने का फैसला लिया है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने एक्स अकाउंट पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि 25 मई से स्कूलों और सरकारी दफ्तरों का समय बदला जा रहा है। नए आदेशों के अनुसार अब स्कूल और सरकारी दफ्तर सुबह 7:30 बजे खुलेंगे, जबकि छुट्टी दोपहर 1:30 बजे कर दी जाएगी। ऐसे में अब सरकारी कर्मचारियों की Duty 8 की जगह 6 घंटे होगी। सरकार का कहना है कि यह फैसला बच्चों और कर्मचारियों को तेज गर्मी और लू से बचाने के लिए लिया गया है।
बच्चों को लू से बचाने के लिए जारी की गई सलाह
डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भीषण गर्मी को देखते हुए बच्चों की सेहत को लेकर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
- बच्चों को ज्यादा से ज्यादा पानी और तरल पदार्थ जैसे नींबू पानी व ORS पिलाएं।
- दोपहर के समय धूप में बाहर निकलने से बचें।
- बाहर जाते समय सिर को कपड़े या कैप से ढककर रखें।
- बच्चों को हल्के रंग और सूती कपड़े पहनाएं।
- खाने में हल्का और सुपाच्य भोजन दें।
- चक्कर, उल्टी या तेज सिरदर्द होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से गर्मी के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।