PSEB 10वीं रिजल्ट में तेजा सिंह स्वतंत्र स्कूल का जलवा, जिले की टॉप-3 पोजीशन पर छात्राओं का कब्जा

Edited By Kalash,Updated: 11 May, 2026 04:58 PM

pseb 10 results top 3 positions

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित किए गए 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में लुधियाना के शिमलापुरी स्थित तेजा सिंह स्वतंत्र मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे जिले में अपनी अलग पहचान बनाई है।

लुधियाना (गणेश/सचिन): पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित किए गए 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में लुधियाना के शिमलापुरी स्थित तेजा सिंह स्वतंत्र मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे जिले में अपनी अलग पहचान बनाई है। इस बार जिले की पहली तीन पोजीशन पर इसी स्कूल की छात्राओं ने कब्जा जमाकर शिक्षा जगत में नया रिकॉर्ड कायम किया है। स्कूल की होनहार छात्रा रिद्धिमा बोस ने 643 अंक हासिल कर लुधियाना जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। रिद्धिमा ने पूरे पंजाब में तीसरी रैंक हासिल कर स्कूल, परिवार और शहर का नाम रोशन किया।

इसी स्कूल की छात्रा सांची राय ने 642 अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि तरनप्रीत कौर ने 640 अंक लेकर जिले की तीसरी पोजीशन अपने नाम की। रिजल्ट घोषित होते ही स्कूल परिसर में खुशी का माहौल बन गया। छात्राओं का स्कूल पहुंचने पर फूल-मालाओं और मिठाइयों के साथ स्वागत किया गया। अध्यापकों और अभिभावकों ने विद्यार्थियों की मेहनत की जमकर सराहना की। स्कूल प्रबंधन ने कहा कि बच्चों की लगातार मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का ही यह नतीजा है।

स्कूल के अध्यापकों ने बताया कि छात्राओं ने पूरे साल पढ़ाई पर पूरा फोकस रखा और कठिन मेहनत के दम पर यह सफलता हासिल की। वहीं छात्राओं ने अपनी कामयाबी का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया। हालांकि इस बार पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की मेरिट सूची में सबसे ज्यादा 38 विद्यार्थी लुधियाना जिले से रहे, लेकिन कुल परिणाम प्रतिशत के मामले में जिला पीछे रह गया। जिले का कुल रिजल्ट 89.20 प्रतिशत दर्ज किया गया, जिसके चलते लुधियाना पूरे पंजाब में 23वें स्थान पर रहा। बावजूद इसके तेजा सिंह स्वतंत्र स्कूल की छात्राओं के शानदार प्रदर्शन ने जिले को गर्व महसूस करवाया है। रिजल्ट के बाद इलाके में खुशी का माहौल बना हुआ है और हर तरफ छात्राओं की मेहनत व सफलता की चर्चा हो रही है। अभिभावकों का कहना है कि बेटियों ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन से हर मंजिल हासिल की जा सकती है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!