ED के शिकंजे में संजीव अरोड़ा, कोर्ट ने 7 दिन की रिमांड पर भेजा

Edited By Vatika,Updated: 10 May, 2026 10:20 AM

sanjeev arora in ed s custody court sends him to 7 day remand

पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद गुरुग्राम कोर्ट

पंजाब डेस्कः पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद गुरुग्राम कोर्ट ने 7 दिनों की प्रवर्तन निदेशालय (ED) रिमांड पर भेज दिया है। ई.डी. ने शनिवार देर रात उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां करीब तीन घंटे तक चली सुनवाई के बाद अदालत ने यह फैसला सुनाया।

जानकारी के अनुसार, ईडी की ओर से कोर्ट में वरिष्ठ वकीलों ने पक्ष रखते हुए 10 दिनों की रिमांड की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने 7 दिनों के लिए ईडी की रिमांड पर भेजने के आदेश दिए। बताया जा रहा है कि ईडी अब रिमांड के दौरान मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़े वित्तीय लेन-देन और अन्य दस्तावेजों की जांच करेगी।

क्या है मामला 
बता दें कि ई.डी. ने शनिवार को संजीव अरोड़ा के चंडीगढ़ के सैक्टर-2 स्थित सरकारी निवास के साथ-साथ दिल्ली , गुरुग्राम सहित उनसे जुड़े कई ठिकानों पर शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। ई.डी. की यह कार्रवाई कथित तथाकथित मनी लॉन्ड्रिंग, फर्जी जी.एस.टी., लेन-देन से जुड़े मामले, बिलिंग, विदेशों से धन के लेन-देन और रियल एस्टेट कारोबार में अनियमितताओं को लेकर की गई। ई.डी. की टीमों ने 15 गाड़ियों में भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ सुबह 5 बजे मंत्री संजीव अरोड़ा के सरकार नियम में दबीश दी। करीब 12 घंटे की गहन पूछताछ के बाद ई.डी. अधिकारियों की टीम ने कई दस्तावेजों को कब्जे में लेने के बाद विभिन्न बैंक खातों को सीज किया और कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली के लिए रवाना हो गई। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!