Edited By Kalash,Updated: 30 Apr, 2026 01:53 PM

इंडियन स्कूल ऑफ सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (ICSE) की और से क्लास 10वीं और 12वीं के नजीते आज सुबह 11 बजे घोषित किए गए हैं।
लुधियाना (विक्की): इंडियन स्कूल ऑफ सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (ICSE) की और से क्लास 10वीं और 12वीं के नजीते आज सुबह 11 बजे घोषित किए गए हैं। सतपाल मित्तल स्कूल की 10वीं की छात्रा नमया ने 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर लुधियाना सिटी में टॉपर बनी है। वहीं जन्नया मग्गो ने 10वीं में 99.2 प्रतिशत अंक लेकर सिटी में दूसरा स्थान हासिल किया और वान्या जैन ने 98.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
इसके साथ ही 12वीं में लुधियाना के नॉन मेडिकल के छात्र रेयांश गुप्ता ने 99.25 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इसके साथ ही कॉमर्स में कियान बेरी ने 99.25 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं और मेडिकल में टिया उपाध्याय ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर नाम चमकाया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here