खाकी पर खूनी हमला: नाकाबंदी के दौरान पुलिस मुलाजिम पर दातर से वार, हालत गंभीर, 2 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Kamini,Updated: 30 Apr, 2026 09:27 AM

police personnel attacked at checkpoint

महानगर के जमालपुर इलाके में कानून व्यवस्था को ठेंगे पर रखने वाले शरारती तत्वों ने पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला कर सनसनी फैला दी।

लुधियाना (राज): महानगर के जमालपुर इलाके में कानून व्यवस्था को ठेंगे पर रखने वाले शरारती तत्वों ने पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला कर सनसनी फैला दी। चौकी रामगढ़ के नजदीक नाकाबंदी के दौरान एक्टिवा सवार 2 युवकों ने एक हेड कांस्टेबल को जान से मारने की नियत से उसके सिर पर दातर से ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस हमले में पुलिस मुलाजिम गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे तुरंत उपचार के लिए फोर्टिस अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। हालांकि, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को दबोच लिया है।

PunjabKesari

मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ने बताया कि 29 अप्रैल को वह हेड कांस्टेबल दलवीर सिंह (नंबर 3463), पी.एच.जी. सुरिंदर मोहन और पी.एच.जी. गोल्डी के साथ गश्त के संबंध में बुड्ढेवाल रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास मौजूद थे। इसी दौरान एक एक्टिवा (नंबर PB 10 JK 3552) पर सवार 2 संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। जब पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर उन्हें रुकने का इशारा किया, तो आरोपियों ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने जब उन्हें घेरा डाल कर काबू किया और चेकिंग शुरू की, तो एक्टिवा के पीछे बैठे युवक ने अचानक तैश में आकर दातर निकाल लिया।

आरोपी ने हेड कांस्टेबल दलवीर सिंह को जान से मारने की नियत से उनके सिर के बाईं ओर दातर से 3-4 प्रहार किए। अचानक हुए इस हमले में दलवीर सिंह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े, जबकि आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। जख्मी मुलाजिम को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए तफ्तीश के दौरान दोनों हमलावरों की पहचान कर ली है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान करन सिंह और गगनदीप के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!