Edited By Kamini,Updated: 27 Apr, 2026 06:31 PM

ट्रेन में शक्की हालत में घूम रहे 12 साल के बच्चे को महिला टिकट चैकर ने कार्रवाई करते हुए उसे परिजनों के हवाले करवा दिया।
लुधियाना (गौतम) : ट्रेन में शक्की हालत में घूम रहे 12 साल के बच्चे को महिला टिकट चैकर ने कार्रवाई करते हुए उसे परिजनों के हवाले करवा दिया। परिजनों की बच्चे से मिलने के बाद खुशी को ठिकाना न रहा। मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 04652 (अमृतसर-जयनगर क्लोन स्पेशल) में ड्यूटी के दौरान अमृतसर की टीटीआई पूजा शर्मा व शशि बाला द्वारा एक सराहनीय कार्य किया गया।
टिकट चेकिंग के दौरान उन्होंने स्लीपर कोच में लगभग 12 वर्षीय एक अकेले लड़के को यात्रा करते हुए पाया, जिससे दोनों टिकट चेकिंग स्टाफ को शक्क हुआ। लड़के से उसके माता-पिता के बारे में पूछताछ की गई, परंतु वह कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दे सका। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दोनों टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा तुरंत सीनियर डिवीजनल कमर्शियल मैनेजर को सूचित किया गया। आला अधिकारियों के निर्देशों पर बालक को सुरक्षित उसके मां बाप तक पहुंचाने के लिए आर.पी.एफ के हवाले कर दिया, आर.पी.एफ ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर बच्चे को उसके मां बाप के हवाले कर दिया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here