रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी : फिरोजपुर कैंट से झंझारपुर के लिए चलेगी समर स्पैशल ट्रेन

Edited By Kalash,Updated: 13 Apr, 2026 10:26 AM

summer special train rail passengers

भीषण गर्मी के मौसम और छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को बड़ी राहत देने का फैसला किया है।

लुधियाना (राज): भीषण गर्मी के मौसम और छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को बड़ी राहत देने का फैसला किया है। रेल यात्रियों की सुविधा और सुगम आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए रेलवे द्वारा फिरोजपुर कैंट से झंझारपुर के बीच विशेष साप्ताहिक समर स्पेशल रेलगाड़ी चलाने का निर्णय लिया गया है। इस नई व्यवस्था से बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने में आसानी होगी और उनका सफर आरामदायक बन सकेगा।

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 04620 फिरोजपुर कैंट-झंझारपुर साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन आगामी 18 अप्रैल से 23 मई 2026 तक कुल 6 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार को फिरोजपुर कैंट से दोपहर 14.30 बजे रवाना होगी और लगभग 33 घंटे का लंबा सफर तय कर अगले दिन रात्रि 23.30 बजे झंझारपुर पहुंचेगी।

इसी प्रकार, वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 04619 झंझारपुर से फिरोजपुर कैंट के लिए 20 अप्रैल से 25 मई के बीच प्रत्येक सोमवार को चलेगी। यह ट्रेन झंझारपुर से रात 01.00 बजे प्रस्थान करेगी और 33 घंटे बाद सुबह 10:40 बजे फिरोजपुर कैंट स्टेशन पर अपना सफर समाप्त करेगी। यह समर स्पेशल ट्रेन उत्तर भारत से लेकर बिहार तक के कई महत्वपूर्ण शहरों को आपस में जोड़ेगी। अपनी यात्रा के दौरान यह गाड़ी दोनों दिशाओं में लोहियां खास, जालंधर सिटी, फगवाड़ा, ढंडारी कलां, सरहिन्द, राजपुरा और अंबाला छावनी जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!