पंजाब में सनसनीखेज वारदात! AAP नेता पर चली गोलियां

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 09 Jun, 2026 08:01 PM

sensational incident in punjab shots fired at aap leader

आज हलका फतेहगढ़ चूडिय़ां के गांव कादियां राजपूता में मोटर साइकिल सवार 2 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आम आदमी पार्टी के वर्तमान सरपंच और यूथ विंग के अध्यक्ष गुरबिन्द्र सिंह पर गोलियां चला कर उनको गंभीर रूप से घायल कर दिया।

बटाला,  (बेरी): आज हलका फतेहगढ़ चूडिय़ां के गांव कादियां राजपूता में मोटर साइकिल सवार 2 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आम आदमी पार्टी के वर्तमान सरपंच और यूथ विंग के अध्यक्ष गुरबिन्द्र सिंह पर गोलियां चला कर उनको गंभीर रूप से घायल कर दिया। 

इस संबंधी जानकारी देते हुए डी.एस.पी फतेहगढ़ चूडिय़ां ललित कुमार ने बताया कि आज शाम समय गांव कादियां राजपूता के सरपंच गुरबिन्द्र सिंह अपने चाचा के घर गए थे और जब वह घर से बाहर आए तो मोटर साइकिल सवार 2 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उन पर गोलियां चला दी गई जिसके चलते गुरबिन्द्र सिंह के पैर में दो गोलियां लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने कहा कि परिवारिक सदस्यों द्वारा गुरबिन्द्र सिंह को इलाज हेतु सिविल अस्पताल बटाला में दखिल करवाया गया है, जहां डाक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए उनको अमृतसर रैफर कर दिया है। डी.एस.पी ने कहा कि पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है और गोलियां चलाने वाले व्यक्तियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

उधर दूसरी तरफ इस हमले की जिम्मेदारी गैंगस्टर निशान जोडिय़ां और आदेश जामाराय द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट अपलोड करके ली गई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!