नवरात्रों में माता वैष्णो देवी के भक्तों को बड़ी राहत, चलेंगी 4 नई स्पेशल ट्रेनें

Edited By Kamini,Updated: 09 Oct, 2026 10:50 AM

delhi katra rail route special trains

त्योहारों के मौसम में माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले रेल यात्रियों और श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए जम्मू डिवीजन ने 4 नई रिजर्व्ड फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।

पठानकोट (हरजिंदर सिंह गोराया): त्योहारों के मौसम में माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले रेल यात्रियों और श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए जम्मू डिवीजन ने 4 नई रिजर्व्ड फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इन ट्रेनों के चलने से दिल्ली-कटरा रेलवे रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

जानकारी के मुताबिक, ये स्पेशल ट्रेनें 10 और 11 अक्टूबर से शुरू होंगी। त्योहारों के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे अतिरिक्त ट्रेन सर्विस दे रहा है ताकि यात्रियों को यात्रा के दौरान टिकट की उपलब्धता और भीड़ की समस्या से कुछ राहत मिल सके। पहले से चल रही स्पेशल ट्रेनें नंबर 04081/04082 और 04083/04084 के अलावा 4 नई रिजर्व्ड फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया गया है। इससे दिल्ली, जम्मू और कटरा जाने वाले यात्रियों को फायदा होने की संभावना है।

रेलवे के इस फैसले से माता वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों को खास तौर पर नवरात्रि और दूसरे त्योहारों में सुविधा हो सकती है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि  जाने से पहले वे ट्रेन के टाइम, रूट और रिजर्वेशन संबंधी जानकारी रेलवे के अधिकारिक माध्यम से हासिल कर लें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!